- Written by Sateesh Yadav
*राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकायों में पानी की टेस्टिंग प्रति सप्ताह की जाए। तीन दिवस में सभी वाटर सप्लाई प्लांट का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। दूषित पानी की कही से भी शिकायत न आए यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिसमें सभी नगरी निकायों की पाइप लाइनों का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क जियोटेगिग किया जाए। उन्होंने बैठक में यह भी निर्देश दिए की सभी नगरी निकायों से जल्द सप्लाई प्रभारी व सब इंजीनियर सहित पांच- पांच लोगों को वॉटर टेस्टिंग किट का रविवार को जिला स्तर पर पीएचई द्वारा प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि नगरीय निकाय खुद भी पानी की जांच कर सके। बैठक से अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी छापीहेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-पीएचई को निर्देशित किया कि सभी ग्रामीण जल स्रोतों का निरीक्षण कर सात दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। |
![]() |
















Written by Sateesh Yadav
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh