दीपावली के सीजन में हर कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर डिस्काउंट कर रही है. अक्टूबर शुरू होते ही कंपनियों की तरफ से डिस्काउंट और अन्य आकर्षक ऑफर पेश किए जाने शुरू हो गए. ऑटो बाजार की बात करें या इलेक्ट्रॉनिक बाजार या फिर गारमेंट्स मार्केट में हर जगह ऑफर की भरमार है. ऐसे में ग्राहक भी मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते और उनकी हर कोशिश है कि सस्ता सामान मिल जाए. दिवाली की इसी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट  ने भी बिग दिवाली सेल का ऑफर किया है l विज्ञापनों के अनुसार मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट का ऑफर किया जा रहा है. विज्ञापन में दावा किया गया है कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है. 14 से 17 अक्टूबर के बीच हर दिन दोपहर 12 बजे एक फ्लैश सेल भी चलेगी l 

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment