शनिवार के दिन हरियाली अमावस्या पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है l इस दिन कुछ छोटे छोटे उपाय करने से हमें शनिदेव की कृपा स्वत: ही प्राप्त होती है l जिनकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती या अढईया चल रही है या जिन पर शनि की महादशा, अन्तर्दशा आदि चल रही है उन्हें आज शाम शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को काला तिल, कील, कोयला, काला कपड़ा, सरसों का तेल, इमरती आदि चढ़ाकर प्रार्थना करना चाहिए l 

परेशानी से मुक्ति हेतु लाभ -  एक नारियल अपने ऊपर से ७ बार उतारकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें और पीछे पलटकर न देखें l 

पितृ दोष शांति के उपाय - एक दीपक तेल का चौमुखा रात्री में अपने मुख्य द्वार पर जलाएं l 

उन्नति के लिए - शाम को गाय को हरा चारा खिलाएं l  

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment