तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी का निधन हो गया है और 2016 में मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाद दूसरी ऐसी मुख्यमंत्री हैं जिनका पद पर रहते हुए निधन हुआ जयललिता जी के अलावा इन नेताओं का निधन मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हुआ है... 1- जम्मू कश्मीर में के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन 2016 में हुआ और उनके निधन के बाद उनकी बेटी ने मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी संभाली है 2- कांग्रेस के नेता बेअंत सिंह की मुख्यमंत्री रहते हुए आत्मघाती बम धमाके में मौत हो गई थी सचिवालय परिसर में ही हुए बम धमाके में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी 3- वाईएसआर के नाम से मशहूर आंध्र प्रदेश के नेता राजशेखर रेड्डी की भी मौत पद पर रहते हुए एक हवाई दुर्घटना में हो गई थी इस हादसे में वाईएसआर समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी 4- 2011 में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का हेलीकॉप्टर तवांग जिले के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
*इन मुख्यमंत्रियों का भी पद पर रहते हुआ निधन..*