होशंगाबाद न्याय विभाग द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं जैसे – पेंशन, नि:शक्तता का प्रमाण पत्र, निरामया स्वास्थ बीमा, लीगल गार्जियनशिप, नि:शक्त विवाह प्रोेत्साहन योजना, कन्या अभिभावक पेंशन योजना, विकलांग छात्रवृति, नि:शक्त शिक्षा प्रोेत्साहन योजना अंतर्गत लेपटाप एवं मोट्रेड ट्रायसिकल वितरण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन व राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना आदि का लाभ मौके पर ही हितग्राहियो को दिलाने के लिए कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर आगामी 5 दिसम्बर से जिले के सभी जनपद पंचायतो में प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविरो का आयोजन किया जाएगा। सभी शिविर जनपद पंचायत के प्रांगण में आयोजित किए जाएगें। 5 दिसम्बर को जनपद पंचायत व नगर पालिका बनखेडी में, 7 दिसम्बर को जनपद पंचायत व नगर पालिका पिपरिया में, 12 दिसम्बर को साडा, केंट पचमढी में, जनपद पंचायत व नगर पालिका सोहागपुर में 14 दिसम्बर को, जनपद पंचायत व नगर पालिका बाबई में 19 दिसम्बर को, नगर पालिका इटारसी में 21 दिसम्बर को, जनपद पंचायत व नगर पालिका होशंगाबाद में 23 दिसम्बर को, जनपद पंचायत व नगर पालिका सिवनीमालवा में 26 दिसम्बर को तथा जनपद पंचायत केसला में 28 दिसम्बर को शिविरो का आयोजन किया जाएगा।
शिविरो की निर्धारित तिथि मे हुआ परिवर्तन