होशंगाबाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी सरपंच एवं सचिवो को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षैत्रों में लोग केशलैस व्यवस्थाओ की और कदम बढाये अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए नगद राशि की बजाए डेबिड कार्य का उपयोग करें। विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया गया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए बैंक खातो में खातेदारो को पासबुक, रूपे कार्ड, पिन आदि का वितरण नही हो पाया है। साथ ही वित्तीय साक्षरता के अभाव में खाता धारको द्वारा खोले गए बैंक खातो का उपयोग भी नही किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार 500 एवं 1000 के बैंक नोट का विमुद्रीकरण किए जाने के कारण जनता के पास उपलब्ध इन बैंक नोट्स को अब सिर्फ बैंक खातो में ही जमा किया जा सकता है। चूकि वर्तमान में नगद राशि की उपलब्धता में भी कमी है जिसके कारण आवश्यतानुसार नगद राशि उपलब्ध नही हो पा रही है। इस समस्या के निराकरण हेतु यह आवश्यक है। कि व्यक्ति डिजीटल मनी का अधिकाधिक उपयोग करें। विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वे दिसम्बर माह में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर बैंक खातो में रूपे कार्ड का एवं पिन का वितरण करना सुनिश्चित करें। शिविर में बैंक अधिकारियो, पंचायत सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे इस आश्य के निर्देश भी जारी किए गए। विडियो कान्फ्रेसिंग में निर्देशित किया गया कि शिविर में ऐसे खाता धारको की सूची भी साथ में ले जाया जाए जिनके डेटा बेस में मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड नम्बर दर्ज करने की सहमति भी प्राप्त की जाएगी और अगले कार्य दिवस पर बैंक द्वारा उन्हें दर्ज करना सुनिश्चित किया जाएगा। बताया गया कि नगद रहित व्यवहारो में कमी लाते हुए डिजिटल मनी को बढावा मिले इस हेतु भुगतान कर्ता एवं भुगतान प्राप्तकर्ता द्वारा सभी व्यवहार बैंको के माध्यम से किए जाये इस हेतु डेबिड कार्ड, रूपे कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग का बढावा दिया जाएगा। इससे नगद रहित व्यवहार में स्वमेयं वृद्धि होगी। होशंगाबाद के एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता नरेन्द्र सोलंकी, सीईओ श्री व्ही एस रावत व विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंच एवं सचिव मौजूद थे।
केशलैस व्यवस्थाएं की और ग्रामीण क्षैत्र आगे बढे :- मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर