होशंगाबाद वर्ष की भांति इस वर्ष भी होशंगाबाद जिले के पर्यटन स्थल पचमढी में पचमढी उत्सव 2016 का आयोजन 15 दिसम्बर से प्रारंभ होगा जो 18 दिसम्बर तक चलेगा। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने पचमढी उत्सव के सुचारू संचालन के लिए सभी विभागो के अधिकारियो को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जवाबदेही सौपी है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत श्री व्ही एस रावत एवं साडा सीईओ श्री सतीश कुमार एस को उत्सव प्रभारी अधिकारी के रूप में समस्त अधिकारियो व कर्मचारियो के कार्यो की मानिटरिंग व समय सीमा में कार्य कराने जाने की जिम्मेदारी सौपी है। कलेक्टर ने उत्सव के दौरान संपूर्ण उत्सव स्थल पर कानून व व्यवस्था, यातायात व पार्किंग व्यवस्था तथा संपूर्ण उत्सव स्थल पर कानून और व्यवस्था तथा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हेतु एएसपी शशांक गर्ग, एसडीएम राजेश शाही व तहसीलदार श्रीमती विंकी सिंहमारे को, पंडाल एवं स्टाल सुरक्षा हेतु कोटवारो की ड¬ूटी लगाने हेतु तहसीलदार श्रीमती विंकी सिंहमारे को, उत्सव कार्यक्रम के दौरान मजिस्ट्रेट ड¬ूटी हेतु नायब तहसीलदार श्री सुनील दूबे को, प्रोटोकॉल हेतु तहसीलदार श्रीमती विंकी सिंहमारे को, उत्सव के पूर्व उत्सव स्थल पर उत्सव के दौरान आवश्यक साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में अग्निशमन, फायरब्रिागेड की तैनाती व अन्य सुरक्षा संबंधी उपाय सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन स्थल पर पानी का छिडकाव हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालिक यंत्री एस के पाटिल को व एसडीओ मुकेश श्रीवास्तव को, उत्सव स्थल पर टेंट एवं ग्राउण्ड लाईट व्यवस्था, स्टेज लाइट एवं साउंड बैठक व्यवस्था स्टाल आदि की व्यवस्था के लिए एसडीओ मुकेश श्रीवास्तव व प्रबंधक म.प्र. पर्यटन विकास निगम श्री प्रकाश उपाध्याय को, उत्सव के दौरान विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने व सतत बनाए रखने तथा बैकअप की व्यवस्थाएं एवं संचालन हेतु ऊर्जा विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सुभाष कावरकर को, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था हेतु ईआरईएस के कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार गुप्ता को, उत्सव के दौरान लगने वाले फ्लेक्स, बैनर, पम्पलेट, स्टीकर, आमंत्रण कार्ड, प्रमाण पत्र, फुड कूपन, रसीद बुक, पोस्टर आदि की डिजायनिंग हेतु जिला प्रबंधक लोकसेवा केन्द्र आनंद झेरवार को, स्टेज डेकोरेशन एवं बैकड्राप हेतु सहायक संचालक उद्यान सर्वेश तिवारी व आनंद झेरवार को, उत्सव स्थल पर स्थापित फुड जोन, फुड स्टॉल विधिवत स्थापित व आवंटित करने के लिए खाद्य अधिकारी बी.एस.तोमर को, व्यंजनो की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए खाद्य औषधी निरीक्षक शिवराज पाढक को, आमंत्रण कार्डो के वितरण हेतु परियोजना समन्वयक एन.आर.एल.एम. आशीष शर्मा को, अतिथि कलाकारो, अधिकारी व कर्मचारियों के लिए कक्ष आवंटन के लिए उपयंत्री साडा एस.के.बेम्बी को, शासकीय रेस्ट हाउस आरक्षण एवं अधिग्रहण हेतु अपर कलेक्टर राजेश राठोर को, महर्षि आश्रम एवं नालंदा के आवासीय कक्षो, हाल की मरम्मत एवं साफ-सफाई हेतु एसडीओ मुकेश श्रीवास्तव को, मंच पर कार्यक्रम का सुचारू संचालन तथा उद्घाटन व समापन समारोह में लगने वाली समस्त व्यवस्थाएं के लिए सीईओ साडा सतीश कुमार एस को, उत्सव के दौरान मोमेन्टो वितरण हेतु प्राचार्य पी.के.जैन को, उत्सव के दौरान फूल मालाओ, गेट सज्जा आदि के लिए उद्यानिकी के सर्वेश तिवारी को, सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा कलाकारो से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए प्राचार्य पी.के.जैन व डीपीसी पटेल को, वाहन व्यवस्था तथा वाहन किराया निर्धारण हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील राय सक्सेना को, उत्सव के दौरान कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी राजेश जोशी को, साउंड शिफ्ट हेतु परियोजना अधिकारी अनूप खलको को, उत्सव के दौरान आने वाले बुनकर, शिल्पियो एवं शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए संजयगांधी संस्था के आर.एस.शर्मा को, उत्सव के दौरान कार्यक्रम कव्हरेज हेतु मीडिया अधिकारी संजय यादव को, उत्सव के दौरान पर्यटको तक प्रचार प्रसार हेतु क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन विकास निगम प्रकाश उपाध्याय को, उत्सव के दौरान पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को, व्हीआईपी व विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के लिए उपयंत्री पी.के.स्थापक को, बेरीकेटिंग एवं प्रतिदिन लकड़ियो की व्यवस्था तथा हर्बल दवाईयो का स्टाल लगाने के लिए सहायक संचालक एसटीआर को, सायकिल रैली आयोजित करने के लिए सीईओ केंट को उत्सव के दौरान आवश्यक सूचनाओ एवं कम्प्यूटर द्वारा टंकण कार्य करने हेतु प्रबंधक ई गर्वनेंस संदीप चौरसिया को, प्रात:कालीन आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमो के समन्वय हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी को, रंगोली व चित्रकला एवं खेल प्रतियोगिता हेतु गौतम अधिकारी को, हवाई पट्टी व पचमढ़ी झील पर आयोजित साहसिक खेल के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था जिला कमांडेंट होमगार्ड आर.के.एस.चौहान को, वित्तीय लेखा संबंधी कार्य हेतु वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्रीमती किरण मेहता को, सिल्क फैब लगाने हेतु रेशम अधिकारी रविन्द्र सिंह को, उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोगियो के रूप में कार्य करने हेतु एनसीसी के छात्रो की ड¬ूटी लगाने हेतु सहायक संचालक भारत स्काउट गाइड सिद्धार्थ मोहंती को, प्रतिदिन ट्रे्रकिंग कार्यक्रम हेतु सहायक संचालक संजीव शर्मा को, उद्घाटन समारोह के दिन पेरामीटर के माध्यम से फूलों की वर्षा हेतु सतपुडा एडवेंचर क्लब के विनय साहू को, वाईल्ड लाईफ की फिल्म के लिए सहायक संचालक संजीव शर्मा को, उत्सव के दौरान बटर फ्लाई पार्क नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए एसटीआर के उप संचालक ए.के. मिश्रा को तथा होटल प्रतिस्पर्धा हेतु क्षैत्रीय प्रबंधक म.प्र. पर्यटन विकास निगम श्री प्रकाश उपाध्याय को जवाबदेही सौंपी गई है।
पचमढी उत्सव 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा कलेक्टर ने पचमढी उत्सव के लिए अधिकारियो को सौपी जवाबदेही