नीमच में भी पुराने 1000 और 500 के नोट बंद हुए 24 दिन हो चुके हैं। कालाधन खपाने के लिए लोगों ने हर हथकंडे अपनाए। कुछ ने 20 से 30% कमीशन पर नोट बदलने का खेल शुरू किया। नीमच पुलिस ने आज कनावटी रोड पर मुखबिर की सूचना पर ऐसे ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 100 व 50 रूपयें के नोट बरामद किए। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से 50 लाख के नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी पुराने 1000 और 500 के नोट 21 फीसदी कमीशन पर बदलने के लिये नीमच लायें ओर किसी नीमच के बडे बोहरा कारोबारी के नोट बदलने की बात सामने आई है। इनकी पहचान गौरव इंदौरा गिरीश उज्‍जैन कुलदीप मंदसौर निवासी के रूप में हुई है।