होशंगाबाद/ गरीब कल्याण ऐजेण्डे से संबंधित हितग्राहियो के विशाल सम्मेलन का आयोजन 4 दिसम्बर को भोपाल के जंबुरी मैदान में किया जाएगा। इस सम्मेलन में होशंगाबाद जिले से 20 हजार हितग्राही सम्मिलित होंगे। हितग्राहियो को सम्मेलन स्थल तक ले जाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है। बताया गया है कि लगभग छोटे बडे 500 वाहनो से हितग्राहियो को सम्मेलन स्थल तक ले जाया और फिर वापस लाया जाएगा। इस दौरान हितग्राहियो के नाश्ते, भोजन व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन में कृषि विभाग से संबंधित किसान, आत्मा परियोजना के हितग्राही, सभी जनपद पंचायत व नगरीय निकायो, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो की योजनाओ के लाभांन्वित हितग्राही सम्मेलन में शिरकत करेगे। हितग्राहियो को जिले के विभिन्न ब्लाको व तहसीलो से लाने के लिए वाहनो की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सम्मेलन से संबंधित सभी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली
गरीब कल्याण सम्मेलन में जिले के 20 हजार हितग्राही सम्मिलत होंगे