होशंगाबाद/ म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के उपाध्यक्ष श्री शिव चौबे तथा रोजगार निर्माण भोपाल के अध्यक्ष श्री हेमंत विजयराव देशमुख 3 दिसम्बर को होशंगाबाद जिले के विभिन्न स्थानो के भ्रमण पर रहेंगे। वे भ्रमण के दौरान नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के कार्यो का अवलोेकन करेंगे। उक्त जानकारी जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद श्री कौशलेश तिवारी ने दी है।