लखनऊ, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने खानदानी, पति पत्नी की समस्यायें, तलाक, खुला, नान एवं नफका विरासत की समस्याओं से परेशान हाल मुस्लिम महिलाओं के मार्ग दर्शन और मदद के लिए एक आल इंडिया स्तर पर मुस्लिम वोमेन हेल्प लाइन टोल फ्री कॉल सेण्टर का आज से शुभारम्भ किया। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सदस्य निगहत परवीन खान के अनुसार गत दिनों कोलकाता में आयोजित 25वीं महासभा में टोल फ्री कॉल सेण्टर का एलान किया गया था। उन्होंने बताया कि मुस्लिम वोमेन हेल्प लाइन का टोल फ्री नंबर 1800 102 8426 का सात भाषाओं, उर्दू, अंग्रेजी, तमिल, बंगाली, तेलगु, मलयाली, कन्नड़ में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आज से मुफ्त सेवा का आरंभ हो गई है ।
*आल इंडिया मुस्लिम वोमेन हेल्प लाइन टोल फ्री कॉल सेण्टर का शुभारम्भ