लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक राजीव गुप्ता ने बताया, ‘‘हमने जिला पंचायत के मिड-डे-मील टास्क मैनेजर कीनल त्रिपाठी को रमेश जाटव से 20,000 रपए लेने के लिए उसी :कीनल: के कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा है।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी ने जाटव से 20,000 रपए की मांग की थी। जाटव उन दो स्व सहायता समूह के संचालक हैं, जो स्कूलों में मिड-डे-मील की आपूर्ति करते हैं। यह कार्रवाई जाटव की गई शिकायत पर की गई।