तलेन शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को मिले इस उदेश्य से नगरीय निकाय तलेन में प्रथम चरण में दिनाक 22,11,2016 को वार्ड 3 मेला ग्राउंड ,द्वितीय चरण वार्ड 14 आंगनवाड़ी व् तृतीय चरण वार्ड 2 नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें हाथठेला चालक अंतर्गत 8 आवेदन, पथ विक्रेता योजना अंतर्गत 6 आवेदन,घरेलू कामकाजी महिला अंतर्गत 17 आवेदन, केश शिल्पी योजना अंतर्गत 4 आवेदन, कर्मकार योजना अंतर्गत 70 आवेदन प्राप्त हुए इस तरह तीन दिवशीय शिविर में 105 हितग्राहियो ने भाग लिया शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष सीमा संजय भट्टर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राईस आगा, वार्ड पार्षद अवध उपाध्य्या ,काजल सोनी रमेश यादव मुख्य नगर परिषद अधिकारी भगवान सिंग भिलाला, सांसद प्रतिनिधि कैलास यादव, सी ओ योजना प्रभारी मुकेश सोनी, न.प. कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।