मध्यप्रदेश के उमरिया जिला में लोकसभा के उप चुनाव में उमरिया नगर के घांघरी नाका से शिवराज सिंह चौहान का रोड शो भारी भीड़ के साथ निकला। इस दौरान उप लोकसभा चुनाव प्रत्यासी ज्ञान सिंह के लिए उन्होंने जनता का साथ मांगा। रोडशो कार्यक्रम में शिवराज सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने चुनावी रथ में सवार होकर नजदीक से सभी मतदाताओं से रू बरू हुए। चुनावी रथ सुबह 11 बजे अग्रसेन चौक (घंघरी)से रमपुरी , मोहनपुरी होते हुए 11. 18 पर गांधी चौक पहुंचे जहां रथ मे सवार होकर शिवराज सिंह ने प्रत्याशी ज्ञान सिंह को भारी मतों से जिताने की बात कही। इसके बाद चुनावी रथ आगे बढ़ा और जयस्तंभ ,पुराना बस स्टैंड होते हुए स्टेशन चौक पहुंचे जहां रोड शो का समापन हुआ। इस रोड शो से चुनावी प्रचार का रंग गाढ़ा हो गया है और इससे डैमेज कंट्रोल में भी मदद मिलेगी। रोड शो में शिवराज सिंह चौहान का जगह जगह फूल मालाओं से एवं लोक नृत्य तथा अन्य तरीकों से स्वागत किया गया, रोड शो के दौरान वाहनों की लंबी कतार रही साथ ही भारी जन समूह मौजूद रहा।
उमड़ा जन सैलाब
इस जन दर्शन के दौरान जिस तरह हर दस कदम की दूरी पर कार्यकर्ताओं एवं लोगो ने जबरदस्त भीड़ के साथ उससे नगर के मुख्य चौराहे पहुंचते पहुंचते एक एतिहासिक जन सैलाब नजर आने लगा गांधी चौक से स्टेशन चौराहे तक एक कदम रखने की भी जगह नजर नही आ रही थी दूसरी ओर अपने रथ शिवराज सिंह इतनी आत्मीयता से लोगो का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे कि लोगो में अपने आप एक ऊर्जा पैदा होती नजर आई जिससे नारो की गूंज सुनाई देने लगती थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी चौक एवं स्टेशन चौराहे में जन सैलाब को संबोधित भी किया उमरिया के विकास कार्याे को गिनाया एवं ज्ञान सिंह के लिए वोट मांगे। जन दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को बैंको में लोगो की लगी लंबी कतार भी दिखी जिस पर उन्होने अपने रथ को रोक कर कतार में लोगो को संबोधित किया एवं कहा कि आप लोगो को जो परेशानी हो रही है उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूूं लेकिन आतंकवाद, भ्रष्टाचार, काले धन को खतम करने एवं देश के विकास के लिए यह आवश्यक कदम है जो हमारे प्रधानमंत्री जी ने उठाया है निकट भविष्य में इसके बड़े फायदे भी आप लोगो को देखने को मिलेगें लोगो ने भी मुख्यमंत्री को जिन्दाबाद के नारे लगाकर पूरा पूरा सहयोग देना का प्रयास किया। इस कार्यक्रम को भाजपा पूरी तरह सफल मान रही है भोपाल से हूजूर विधानसभा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो इस रोड शो को संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस के ताबूत पर आखिरी कील तक ठुकना बता दिया। मुख्यमंत्री के इस रोड शो में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, विधानसभा प्रभारी मिथलेश मिश्रा, राकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष धनुषधारी सिंह, दिवाकर सिंह, मण्डल महामंत्री अमित द्विवेदी, शंभूलाल खट्टर, नगर पालिका अध्यक्ष कंचन खट्टर, राजेन्द्र कोल, अजय दुबे, राहुल सिंह, अतुल जैन, मान सिंह, संतोष सिंह, मोहन मिश्रा, आभा निगम, सुधा द्विवेदी प्रतिभा सिंह, रानी शुक्ला, मंजू सिंह, शैलजा राय, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनता की भीड़ रही।
शिवराज के रोडशो में उ मड़ा विशाल जन सैलाब