उमरिया। सिविल कोर्ट की मांग को लेकर अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं के बीच कल शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह पहुंची इस मौके पर अनशनरत अधिवक्ताओं ने सुश्री ज्ञानवती को मांगों को लेकर विस्तृत रूप से बताया और स्थानीय सिविल कोर्ट न होने से क्षेत्र केे ग्रामीणों को होने वाली समस्या से भी अवगत कराया, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती ने अधिवक्ताओं की मांगों को जायज बताते हुए सहयोग की बात कही है। विदित हो कि मानपुर में 8 दिनों से अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर हैं। अधिवक्ताओं के अनशन के चलते तहसील एवं एसडीएम न्यायालय में पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कुशलेन्द्र तिवारी ने बताया कि 10 फरवरी से लगातार कलम बंद कर अधिवक्कता सिविल कोर्ट की मांग कर रहे है उन्होने यह भी बताया कि करीब 8 दिनों से लगातार अधिवक्कता हडताल पर हैं परंतु प्रशासन की निष्क्रियता समझ से परे है संघ के सचिव अनिरूद्व मिश्रा एवं सीया शरण पटेल ने बताया कि अनशन के दौरान राजनीतिक दलों के नेता तो पहुंच रहे है परंतु जनकल्याण कारी मांग पर प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है अनशन के दोैरान अधिवक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से न्यायालय की स्थापना की मांग की जा रही है परंतु मांगों को लेकर प्रशासन की गंभीरता न होने से अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया हुआ है। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि शीर्घ ही यहां न्यायालय की स्थापना नहीं की गई तो क्रमिक अनशन के बाद उग्र आंदोलन किया जावेगा।