धूम धाम से मनाया राधा अष्टमी का पर्व लगाया राधा रानी को लगाया छप्पन भोग
तलेन - नगर तलेन के वार्ड 1मिर्ज़ापुर मे राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया वही इस मौके पर श्री राधा रानी व बाँके बिहारी जी को नवीन पोशाक व विशेष श्रंगार किया गया वही दोपहर 12 बजे आरती की गयी वही रात्रि मे लाडली राधा रानी व बांके बिहारी जी को छप्पन भोग लगाया गया व रात्रि 9 बजे पंडित कमल किशोर शर्मा द्वारा महा आरती की गयी इस मौके पर पहुंचे छेत्रिय विधायक वही छेत्रिय विधायक मोहन शर्माव पधारे हुए अतिथियों का राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति मिर्ज़ापुर द्वारा अंग वस्त्र पहना कर स्वागत सम्मान किया गया ग्राम के भाजपा कार्यकर्ता घनश्याम जाटव को अनुसूचित जाति का जिला मंत्री बनाये जाने पर समिति द्वारा इनका भी स्वागत व सम्मान किया गया इस मौके पर विधायक मोहन शर्मा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला न प अध्यक्ष नारायण सिंह यादव डॉ कैलाश वैष्णव शिव प्रसाद शर्मा मान सिंह यादव घनश्याम जाटव सहित सेकड़ो की संख्या मे ग्राम वासी मातृ शक्ति उपस्थित थी.