तलेन। भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर नगर तलेन में सोमवार यानि 7 सितम्बर 2026 को देवल छतरी से सुबह 11 बजे बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शाही सवारी के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नगर में निकाली जाने वाली शाही सवारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सवारी के दौरान श्रद्धालु भगवान महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आएंगे। जगह-जगह बाबा महाकाल का स्वागत एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयघोष से नगर का वातावरण शिवमय होगा। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं शाही सवारी में सहभागी बनने की अपील की गई है।