तलेन नगर के गांधी चौक में चल रहे पेवर्स कार्य में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। टेंडर और वर्कऑर्डर में 60 MM मोटाई के पेवर्स लगाने का उल्लेख है, लेकिन मौके पर 50 MM मोटाई के पेवर्स बिछाए जा रहे हैं। 10 MM की इस कटौती से सड़क की मजबूती और सरकारी राशि दोनों पर असर पड़ेगा। वार्ड 6 और 10 के समीप स्थित नगर के गांधी चौक मे पिछले एक सप्ताह से पेवर्स का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों को पेवर्स पतले लगने पर उन्होंने स्केल से नापा तो मोटाई 50 MM निकली। लोगों का कहना है कि कागज पर 60 MM, बिल 60 MM का बनेगा और लग 50 MM रहा है। यानी हर वर्ग मीटर में नगर परिषद को चूना लग रहा है।"वही पूर्व मे लगे पेवर ब्लॉक भी बैठने व फुटने लगे है जब जिम्मेदारों से इस सबंध चर्चा की गयी तो कहना किया फर्क पढ़ता है 10mm मे इतना तो चलता है वही जब सिविल इंजीनियरों के मुताबिक 60 MM के पेवर्स हल्के और मध्यम वाहनों का भार झेल सकते हैं और 5 से 7 साल तक चलते हैं। वहीं 50 MM के पेवर्स सिर्फ पैदल और दोपहिया के लिए होते हैं। 2-3 बारिश में यह ये बैठ जाएंगे और उखड़ने लगेंगे। वही नियमों के मुताबिक भारी वाहन के हिसाब से लगभग 80 mm के पेवर्स लगाए जाने चाहिए थे
60 MM की जगह लगाए जा रहे 50 MM के पेवर्स, गुणवत्ता से खिलवाड़, ठेकेदार और नगर परिषद पर उठे सवाल*