महाराष्ट्र के लोनावला ग्रामीण क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची और अपने मंगेतर को किले से नीचे धकेल कर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इस घटना को एक हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में इस हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 18 जून 2026 की है। केतन अग्रवाल और सिया गोयल नाम के एक 'वुड-बी कपल' (मंगेतर), जिनकी सगाई फरवरी 2026 में हुई थी, लोनावला के पास स्थित लोहगढ़ किले में घूमने आए थे। तकरीबन सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच सिया गोयल ने फोन कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी कि केतन अग्रवाल का पैर फिसल गया है और वह लोहगढ़ किले से नीचे गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को हिरासत में ले लिया है और पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मंगेतर को बहला फुसला कर किले पर ले गयी सिया प्रेमी संग मिल कर धक्का देकर मार डाला