तलेन । भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के दो दिवसीय वर्ग का शुभारंभ में तलेन एवं बोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय इकलेरा रोड स्तिथ वातरे मैरिज गार्डन में शाम 4बजे से कार्यकर्त्ता आगमन पंजीकरण हुआ उसके बाद वर्ग गीत दीप प्रज्वलन वन्दे मातरम अतिथि स्वागत हुआ कार्य क्रम के प्रथम सत्र मे भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर द्वारा भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे मे बताया वही द्वितीय सत्र मे जगदीश पंवार पूर्व जिला महामंत्री ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर उदबोधन दिया कार्यकर्ता संभाल कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि के अलग-अलग सत्र के माध्यम से मुख्य वक्ता के उद्बोधन के साथ प्रशिक्षण सत्र का प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम पं दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया जिसके कार्यक्रम मे अध्यक्षता ज्ञान सिंह गुर्जर विधायक मोहन शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम प्रभारी नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया वही कार्यक्रम के तृतीय सत्र मे कैलाश सोनी द्वारा वैचारिक आधार पर चर्चा की गयी रात्रि 7:30 बजे भोजन हुआ व दीप विसर्जन कर रात्रि विश्राम हुआ वही 31मार्च को प्रातः 9:00 बजे चाय नाश्ता के के पश्चात सत्र प्रारंभ होगा जिसका दोपहर 2:00 बजे समापन के पश्चात भोजन होगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के दो दिवसीय वर्ग का शुभारंभ