तलेन - आगामी त्यौहार रामनवमी हनुमान जयंती व महावीर जयंती की तैयारीयों व प्रशासनिक व्यवस्थाओ को लेकर बुधवार 25 मार्च को तलेन थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई वही बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार मनोज शर्मा थाना प्रभारी राकेश दामले नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव ने की वही बैठक मे आगमी त्योहारों की व्यवस्थाओ व रुपरेखा के संबंध मे चर्चा हुई वही इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव मनमोहन यादव अवध नारायण उपाध्याय महेश भतकारिया सतीश यादव कय्यूम खान राजेंद्र यादव गोलू जोशी मान सिंह यादव सहित शांति समिति के सदस्य वरिष्ठ नागरिक गण व नेतागण उपस्थित थे.