तलेन (सतीश यादव )नगर तलेन मे सोमवार को सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहाँ इकलेरा चौराहे पर तेज रफ़्तार ट्रक ने इकलेरा से इंदौर जा रही यात्री बस को टककर मार दी वही टककर इतनी भीषण थी की यात्री बस हाई हेम्पर बिजली खम्बे को तोड़ कर एक मकान मे जा कर टकराई वही हादसे मे बस मे सवार 10-12यात्री घायल हो गए जबकि चौराहे के पास खडे दो बाइक सवार भी चपेट मे आ गए वही घटना लगभग सुबह 8 बजे की है जानकरी के अनुसार इकलेरा से इंदौर जा रही शिव शक्ति यात्री बस तलेन के मुख्य चौराहे पर पहुंची तो शुजालपुर की ओर आ रही एक ट्रक ने तेज गति से टककर मार दी टककर से बस सड़क पर फिसलते हुए पास एक एक मकान से जा टकराई वही इसको ले कर जब थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया की इस हादसे मे लगभग 10से 12लोग घायल हो गए है सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है वही हादसे के बाद चौराहे पर यातायात बाधित हादसे के बाद कुछ समय के लिया यातायात बाधित हो गया वही पुलिस ने तुरंत मोके पर पहुंच का जे सी बी के माध्यम से छति ग्रस्त ट्रक व बस को हटवाया गया वही यातायात को सामान्य किया गया पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है वही ट्रक चालक से पूछ ताछ की जा रही है