इन्दौर के रालामंडल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है... इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई.. मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल शामिल हैं... हादसे में कार सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है....। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी युवक-युवतियां एक पार्टी से लौट रहे थे.. बताया जा रहा है कि प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन था और फॉर्म हाउस में पार्टी के बाद सभी इन्दौर लौट रहे थे... कार प्रखर चला रहा था.. मौके से वाहन में शराब की बोतलें मिलने के बाद नशे में गाड़ी चलाने की आशंका जताई जा रही है... तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह भयावह हादसा हुआ... यह हादसा केवल तीन जिंदगियां नहीं ले गया… यह दुर्घटना सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं.., बल्कि एक गंभीर सामाजिक चेतावनी है... यह घटना बताती है कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं और आज़ादी की गलत समझ कितनी खतरनाक साबित हो सकती है.. चाहे पिता गरीब हो या बेहद अमीर, हर माता-पिता अपने बच्चों को बड़े शहरों में पढ़ने इसलिए भेजते हैं ताकि उनका भविष्य संवर सके, न कि इसलिए कि वे नशा, पार्टियां और बेलगाम जीवनशैली में डूब जाएं... एक पल की लापरवाही, एक गलत फैसला और एक तेज रफ्तार से तीन परिवारों की दुनिया उजड़ गई..माता-पिता के सपने, उनकी मेहनत और उनके अरमान इस हादसे के साथ ही खत्म हो गए... ऐसे मामलों में अक्सर सवाल परवरिश पर खड़े किए जाते हैं..., जबकि सच्चाई यह है कि कोई भी परिवार अपने बच्चों को बिगाड़ने के लिए नहीं.., बल्कि उन्हें बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए शहर भेजता है। *हादसा ,समाज के लिए चेतावनी..!* यह हादसा उन सभी युवाओं के लिए चेतावनी है जो आज़ादी को गैर-जिम्मेदारी समझ बैठते हैं...नशे में ड्राइविंग, तेज रफ्तार और कानून की अनदेखी न सिर्फ खुद की जान लेती है..., बल्कि कई परिवारों को जीवनभर का दर्द दे जाती है...आज जरूरत है कि युवा समझें ,आज़ादी पढ़ाई और भविष्य बनाने के लिए होती है, खुद को और दूसरों को तबाह करने के लिए नहीं... पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बालिका और दूसरे बालको के साथ जो हुआ... पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बालिका का पार्थिव शरीर_ उनके बड़वानी स्थित अपने गांव पहुंच चुका है मौके पर भारी भीड़ है सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जो बता रहे हैं कि पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बालिका का दुख बड़वानी का अपना दुख है। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बालिका के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। इधर इस घटना से पूरा प्रदेश स्तंब है, और यह हादसा ऐसे समय हुआ जब इन्दौर में पहले से ही एक हादसा हाहाकार मचा रहा है।
रफ्तार, नशा और आज़ादी की नासमझी ने उजाड़ दिए घर के चिराग इंदौर का कार सड़क हादसा