तलेन .राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ व सारंगपुर जनपद की ग्राम पंचायतों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जिम्मेदारों की मनमानी से सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। तहसील की ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव द्वारा पंचायत दर्पण पोर्टल पर धुंधले बिल लगा कर लाखों रुपए की राशि का आहरण किया जा रहा है। दरअसल, भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को रोकने के लिए शासन ने पंचायत दर्पण पोर्टल लांच किया था। इसमें कार्य से संबंधित जानकारी अपलोड करना है ताकि आम आदमी भी पोर्टल पर काम की वास्तविकता को देख सकें। यदि पोर्टल के हिसाब से काम नहीं हुआ है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। यहां पंचायत सचिव पोर्टल पर जो जानकारी अपलोड कर रहे हैं। वह ऐसी जानकारी अपलोड कर रहे हैं, जो न तो पढ़ने में आ रहा है न समझने में आ रहा है। खास बात यह कि इस जानकारी को मूल्यांकनकर्ता और अफसर भी भुगतान करवा रहे हैं। धुंधले बिल से यह जाहिर नहीं हो पाता है कि बिल सही लगा है या गलत, वरिष्ठ अधिकारी इसको रोक क्यों नहीं पा रहे हैं, यह भी एक बड़ा सवाल है कि कहीं उच्चाधिकारियों की रजामंदी से यह सब तो नहीं हो रहा है। शायद इसी वजह से उच्चाधिकारी मौन रहते हैं। सारंगपुरव नरसिंह गढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली पंचायते गिंदोली बारवा खुरम चौमा लाटाहेड़ी टीकोद निद्राखेड़ी अमलार बावड़ीखेड़ा टिकरिया पिपलिया तववक्कुल कांसरोद पाड़लियादान सहित कई पंचायतो में धुंधले बिलों को पोर्टल पर अपलोड करना आम बात हो गई है। पंचायत सचिव द्वारा हजारों बिलों को धुंधला करके अपलोड कर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है। सीमेंट के दुकान से स्टेशनरी खरीदी का फर्जी बिल या खरीदे गए समान के दुगने बिल का भुगतान कराया जा रहा है।सरपंचो ने फर्जी व बोगस फर्मो को लाखो रूपये के भुगतान कर दिए व कई सरपचं तो स्वयं रिश्ते दारों के नाम से बोगस फर्म बना कर निर्माण एजेंसी बना रखी है जो जमकर भ्रस्टाचार कर रहे है जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सिर्फ मामले की जांच कराने आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।जल्दी ही हमारी टीम इन पंचायतो मे होने वाले भ्रष्टाचारो का खुलासा मय तथ्यों के साथ करेंगी