पचोर संघ शताब्दी वर्ष पर होने वाले हिन्दू सम्मेलनों के लिए समाज में जागरूकता लाने हेतु भूमि पूजन किया जा रहा है, मध्यभारत प्रान्त में 20 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 तक होने वाले हिन्दू सम्मेलन प्रत्येक मंडल बस्ती स्तर पर होंगे आयोजन। ओर पचोर में 25 दिसम्बर 2025 को हिंदू सम्मेलन प्रातः 10:00 बजे से मंडी प्रांगण पचोर में रहेगा। आज पचोर में प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन के लिए धर्म ध्वजा यात्रा एवं भूमिपूजन किया जायेगा। धर्म ध्वजा यात्रा प्रातः 9:00 बजे से श्री गोपाल मंदिर पचोर से होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में भूमि पूजन के पश्चात समापन होगी। आप सभी सनातनी बंधु एवं मातृ शक्ति सादर आमंत्रित हैं। निवेदक सकल हिंदू समाज, पचोर द्वारा किया जा रहा है। हिन्दय: सोदरा: सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू: रक्षा, मम मंत्र: समानता।। भावार्थ: सब हिंदू भाई है, कोई भी हिंदू पतित नहीं है। हिंदुओं की रक्षा मेरी दीक्षा है, समानता यही मेरा मंत्र है। अर्थात् हिंदू समाज में विभिन्न कुरीतियों को समाप्त कर, जात पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई के इस उद्घोष को लेकर हिंदू समाज में समरसता का भाव बने, हिंदू समाज में वृक्ष लगाने की भावना बने, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो ओर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद हो। पानी का संरक्षण हो, परिवार में एकता का भाव बने, कुटुंब जो पहले एक ही छत के नीचे रहते थे और एक साथ भोजन और भजन करते थे ऐसा भाव पुनः प्रारंभ हो, बच्चों में संस्कार बढ़े, हमारे घर में हमारी मातृ भाषा का प्रयोग हो, ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे, अपने देश में बनी सामग्री का उपयोग करें ओर नागरिक कर्तव्य का पालन अच्छे नागरिक बनकर करें, सभी शासन द्वारा बनाए नियमों का कर्तव्य पालन करें, इन आदि सभी बातों को लेकर हिंदू समाज के प्रत्येक हिन्दू सम्मेलनों में संत समाज व समाज प्रमुखों और मातृशक्ति के द्वारा इन सभी विषयों पर वक्ताओं के द्वारा हिन्दू सम्मेलनों में विषय रखा जाएगा। कार्यक्रम पश्चात सहभोज रहेगा।
हिन्दू सम्मेलन के निमित्त भूमि पूजन और धर्म ध्वजा यात्रा नगर पचोर में संगठित हिंदू, समर्थ भारत, गर्व से कहो, हम हिंदू है।