तलेन . एक तरफ तो स्थानीय नगर परिषद स्वछता अभियान के अंतर्गत कागजो मे फर्जी अभियान चला कर खूब वाह वही लूट रही मगर नगर परिषद तलेन के वार्ड 1 मिर्जापुर मे सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है मामला है राजगढ़ जिले की तलेन नगर के पहले वार्ड मिर्जापुर स्थिति बदहाल है। वार्ड मे बनायीं गयी बायपास सड़क पर सड़क बारिश के बाद से कीचड़ और पानी से भर गई है। इससे वार्ड वासियो को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पर लगातार आवाजही लगी रहती है। सड़क की बदहाली की वजह से इसकी महत्ता प्रभावित हो रही है। सड़क पर एक स्थान पर पानी भरने और कीचड़ जमा होने से वाहन चालक रोजाना फिसलकर गिर रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। वार्ड वासी राकेश सिंह, संतोष, बद्रीलाल, मनोहर बलराम सिंह समेत अन्य का कहना है कि सड़क पर नाली का निर्माण न होने से बरसाती पानी सीधे मार्ग पर बहता है, जिससे कीचड़ जमा हो जाती है।इसको लेकर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि यों को तो समस्यों से जैसे कोई लेना देना ही नहीं है अब देखना आखिर कब तक वार्ड वासियो को समस्या का सामना करना पड़ेगा