तलेन तलेन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश व पीले मोज़ेक से भारी नुकसान हुआ है लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है रविवार की रात को क्षेत्र में तेज बारिश हुई जिससे खेतों में पानी भर गया है। लगातार वर्षा से खेतों में खड़ी फसल व खेतों में कटी पड़ी हुई फसल खराब होने लगी है खेतों में कटी हुई फसल सड़कर खराब होने लगी है जबकि खड़ी हुई फसले भी काली होने लगी है । पहले ही पीला मोजेक जैसे रोगों से फसलों को काफी नुकसान हुआ है मौसम में बदलाव और अब बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। किसान बची हुई फसल को को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो शेष फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।किसान शासन और प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा और बीमा राशि प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। वही अगर प्रति बीघे उत्पादन की बात करें 50 किलो से 1 किवंटल सोयाबीन पैदावार हो रही है जिससे तो किसान का खर्चा भी नहीं निकल रहा है जिससे किसान आगामी फसलों होने वाले खाद बीज डीजल ख़र्च की चिंता सता रही है वही न बीमा मिला न मुआवजा राजगढ़ किसानो को न तो फसल का बीमा मिला न ही बारिश व पीले मोज़ेक से बर्बाद हुई फसलों का कोई मुआवजा मिला लगाता र इसको लेकर किसानो भारी आक्रोश है इनका कहना है लगातार क्षेत्र में हो रही बारिश व कल रात हुई तेज बारिश के कारण फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है खेतों में पानी भर गया है फसल सड़ने लग गई है किसान परेशान हो रहा है सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है सरकार किसानो की चिंता करें। लखन यादव किसान
तलेन क्षेत्र में बारिश व पीले मोज़ेक से सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान