तलेन - नवरात्री के समापन अवसर पर नगर मे कई स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन होता है उसी कड़ी मे रविवार को नगर तलेन प्रसिद्ध माँ चामुड़ा मंदिर गाँधी चौक तलेन पर माँ चामुड़ा मंदिर समिति व हिंदू समाज के सहयोग से विशाल कन्या भोज का आयोजन हुआ यह कन्या भोज लगभग सुबह 10बजे से शुरू होकर लगभग दोपहर 3बजे तक चला जिसमे छोटी बड़ी सभी कन्याओ व महिलाये व पुरषों ने भी माता के कन्या भोज व भंडारे किया प्रसादी ग्रहण की वही इस आयोजन मे नगर युवाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अपनी सेवा दी.उल्लेखनीय है माँ चामुड़ा का यह मंदिर लगभग से 100से अधिक वर्षों पुराना है यह नवरात्री मे गरबा का आयोजन किया जाता है भक्त माता के दर्शन करने आते है.