तलेन - (सतीश यादव )आगामी त्यौहार नवरात्री पर्व घट स्थापना विजय दशमी पर्व की व्यवस्था के लिए तलेन थाना परिसर मे एक बैठक का आयोजन हुआ वही बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार मनोज शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र बामनिया ने की!शांति समिति की बैठक में नागरिकों से त्यौहारों को शांति और सदभाव से मनाने की अपील की गई। बैठक में त्योहारों को लेकर उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे गए। बैठक में विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश के समुचित इंतजाम करने को चर्चा की गई। वही बैठक के दौरान नायब तहसीलदार द्वारा बैठक मे सी एम ओ की अनु उपस्थिति व गणेशउत्सव दौरान परिषद का सहयोग नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की. बैठक के दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष व वर्तमान पार्षद लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा दशहरे मैदान पर हुए अवैध कब्जे को लेकर मुद्दा उठाया। जिस पर नायब तहसीलदार द्वारा सीमांकन कर अवैध कब्जे को हटाने की बात की गई ।वही सतगुरु आश्रम के समीप शासकीय जमीन पर कब्जे को हटाने की मांग भी उठायी गयी. इस शांति समिति की बैठक हिंदू धार्मिक चंद्रर सिंह यादव राधा रमण तिवारी,शिव प्रसाद शर्मा , मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, भारत सिंह यादव, संजय भटटर राजेन्द्र जोशी, मनमोहन यादव सहित काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक गण, जनप्रतिनिधि व पत्रकारगण मौजूद रहे।
शांति समिति की बैठक सम्पन्न दशहरे मैदान पर हो रहे अतिक्रमण उठा मुद्दा