तलेन - मध्यप्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री प्रियव्रत खींची का प्रथम बार तलेन नगर मे आगमन हुआ वही उनके आगमन पर नगर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसमे जगह मंच सजा कर पुष्पवर्षा व कई सामाजिक संगठन व कार्यकर्त्ताओ द्वारा फलो से तोल कर स्वागत किया गया वही वातरे मैरिज गार्डन मे सभी मंडलम कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गयी जिसमे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा जिला अध्यक्ष का साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया वही प्रियव्रत सिंह ने अपने भाषण कहा हर कार्यकर्त्ता के दिन भर खड़ा हूँ इस मोके पर सेकड़ो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता पद अधिकारी मंडलम अध्यक्ष ब्लॉक् अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष मौजूद रहे.