बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)- फरियादी प्रदीप (पडेगांव, महाराष्ट्र) ने थाना जुलवानिया में शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्ति बालसमुद RTO बैरियर पार कराने के एवज में पैसे की अवैध मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर वाहन पर पत्थर फेंके, जिससे फरियादी और उसके साथी स्वप्निल को चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक बड़वानी, जगदीश डावर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम ने लगातार प्रयास कर शांतिलाल और आकाश को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए JMFC न्यायालय, राजपुर में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी शांतिलाल उर्फ नाना, पिता नानका कोतवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी बालसमुद ,आकाश उर्फ डेबा, पिता शांतिलाल बडोले, उम्र 22 वर्ष, निवासी पानवा,पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक रामकुमार पाटिल, सउनि मुकेश भालसे, आर. 564 जयेश बरुआ, आर. 516 मोहन डावर, आर. विरेन्द्र बालके, आर. सुनील की सराहनीय भूमिका रही
बालसमुद RTO बैरियर पार कराने के नाम पर रुपये मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार