तलेन - प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू धार्मिक उत्स्व के तत्वाधान मे अंनत चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बड़ा गणेश मंदिर गाँधी चौक से विमान मे विराजित होकर भगवान गणेश का चल समारोह रात्रि 9 बजे से आरती के साथ शुरू हुआ इस चल समारोह मे अखाड़े चलित झाकिया व कीर्तन मंडलीया डीजे व ढ़ोल के साथ साथ साथ चल रही थी वही नगर मे जगह जगह गणपति जी के विमान क घर घर से पूजा अर्चना की गयी वही विमान ज़ब बस स्टैंड पहुंचा तो नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा द्वारा भगवान के विमान की पूजा अर्चना व आरती की गयी मौके पर उनके साथ पार्षद कैलाश यादव मंडल अध्यक्ष विजय रुहेला उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव उपस्थित रहे.यह चल समारोह बस स्टैंड मुख्य मार्ग होते हुए गाँधी चौक पहुंचा जहाँ पर जहाँ समापन हुआ पुरस्कार वितरण हुआ इस चल समारोह का श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति यादव समाज तलेन संस्कार कांवेंट स्कूल गिरिराज भक्त मंडल, वाल्मीकि समाज युवा समिति आदर्श ग्रुप तलेन बागवान परिवार सहित कई सामाजिक संगठनों व संस्थाओ द्वारा चाय पोहा दूध आदि की सेवा की गयी वही चल समारोह मे चलित झाकिया मे नगर परिषद की झांकी जटायु संवाद बजरंग कला मंडल द्वारा भगवान वारह की जन्म कथा हिन्दू उत्सव समिति की झांकी माँ गंगा का स्तुति नृत्य बड़े ही आकर्षक का केंद्र रही अखाड़ों के उस्तादों द्वारा बड़े हैरत अंगेज करतब दिखाए गए वही इस मौके सेकड़ो की संख्या मे धर्म प्रेमी जनता शामिल हुए इस चल समारोह विराजित गणेश का विसर्जन नेवज नदी पर सुबह 5 बजे हुआ.
नगर मे धूमधाम से मनाया अंनत चतुर्दशी का पावन पर्व