तलेन ( सतीश यादव )- केंद्रीय सडक निधि से अंतर्गत 65.5 करोड़ की लागत से बने तलेन महू रोड का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है मगर ठेकेदार द्वारा तलेन नगर मे बने सी सी रोड पहले तो दोनों साइड को कम कर दिया गया वही दोनों साइड नालिया बनानी थी मगर गोडसे कम्पनी के ठेकेदार ने नालिया नहीं बनायीं जिसमे नगर के देवल छतरी शिवालय व वार्ड 15 व कसाई मोहल्ले की मस्जिद की गली सबमे पानी भरा गया है जिससे आम जनता को काफ़ी परेशानिया का सामना करना पड़ रहा है वही रोड ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण के समय आम जनता को गुमराह किया गया जिसमे निर्माण के बाद नालिया निर्माण की बात कही थी मगर मगर अब ठेकेदार नाली निर्माण की मना कर रहा है वही इस रोड निर्माण कार्य मे स्थानीय प्रशसान व जिमेदार जनप्रतिनिधि यों की भूमिका भी संदेह के घेरे मे है नगर की इतनी बड़ी समस्या के बाउ जूद कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों इस बारे कोई रूचि नहीं दिखाई जिम्मेदार का सत्ता की मलाई खाने मे मस्त है आम जनता की समस्यायों से जैसे कोई लेना देना भी नहीं है वही जब रोड पर रोड ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा था उसकी परमिसन व एन ओ सी जब नालियों नहीं है तो कैसे दे दी गयी. वही इस समस्या को लेकर बुधवार व गुरवार को काफ़ी हंगामा हुआ जिसके बाद मुख्य नगर परिषद अधिकारी गोविन्द सिंह मेचन अपनी नगर परिषद टीम को लेकर सारंगपुर रोड पर पहुंचे सी एम को द्वारा दोनों पक्षो मे सामजस्य बना कर आस्थाई पानी की निकासी के लिए रोड खोद कर पाईप डालने की व्यवस्था की गयी.