तलेन -  ( सतीश यादव )मामले है तलेन थाने के अंतर्गत आने वाले चौमा का है जहाँ आदर्श पब्लिक स्कूल की बस गांव से दोपहर 12:00 के आसपास स्कूल के बच्चों को ले जा रही थी जिसमे बस ड्राईवर की लापरवही के चलते बस 11 के वी लाइट के खम्बे को टक्कर मारते हुए बस खती मे जा गिरी बस की टक्कर से खम्बा टूट गया खाती मे गिरी स्कूल बस मे लगभग 50 से 60 स्कूल के बच्चे सवार थे जिनको ग्रामीणों के द्वारा निकाला गया  20 से 25 बच्चे घायल हो गए ओर घायल बच्चों एम्बुलेंसव 108 के माध्यम से पचोर व तलेन ले जाया गया जहाँ बच्चों का इलाज जारी है ग्रामीणों का कहना है की बस का ड्राईवर शराब के नशे मे था जिसने लापरवही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए 11 के वी के बिजली के खम्बे को जोरदार टककर मार दी जिससे खम्बा टूट गया बस खंती मे जा गिरी गनीमत रही की बड़ा हादसा होता हुआ टल गया। उस समय बिजली खम्बे मे लाइट थी जो 24 घंटे चालू रहती है ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत लाइट को बंद करवाया गया।यदि बिजली का तार टूट कर बस पर गिरजाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. नियमों को ताक पर रख कर दौड़ रहे स्कूल वाहन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्कूली वाहन में सीसीटीवी, जीपीएस सिस्टम, मेडिकल किट सहित दो दरवाजे होना अनिवार्य है। वही स्कूल बसों मे ठूस ठूस कर बच्चों को भरा जाता है दूसरी और छोटे वाहनों पर कोई नियम ही पालन नहीं हो रहा है। ऑटोमेजिक जैसे वाहनों का उपयोग स्कूल के समय बच्चों को लाने ले जाने और साथ में सवारी वाहन के रूप में किया जाता है। कई कंडम और अनफिट वाहन भी सरपट दौड़ रहे है। लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। सीसीटीवी अनिवार्य फिर भी नहीं लगा रहे स्कूली वाहनों में सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम के साथ ही पैनिक बटन होना अनिवार्य है। ताकि सीधा स्कूल से वाहन की लोकेशन और गतिविधियां देखी जा सके। लेकिन कभी-कभार की सख्ती के बाद कुछ वाहन चालक सीसीटीवी लगवा लेते है, जिन्हें कुछ दिन बाद ही निकाल देते है। लेकिन स्कूल प्रबंधन भी इसको लेकर ध्यान नहीं देता है। न ही जिम्मेदार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते है। नगर में संचालित सभी निजी स्कूल संचालक बच्चों से स्कूल वाहन के नाम पर अलग से फीस वसूली जाती है। जिससे अभिभावकों की जेब तो कट ही रही है, शासन को भी वाहन की फीस की जानकारी नहीं दी जाती है। साथ ही लेने के बावजूद इन वाहनों में कोई सुविधा नहीं है। उल्टा बच्चों को परेशानी होती है।