तलेन ( सतीश यादव )नगर तलेन में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के सभी स्कूल के बच्चों द्वारा नगर में घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई । इस प्रभात फेरी का नगर में नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जय ,वंदेमातरम् ,आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जायेगे जैसे नारों का उदघोष करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंची जहां नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नारायण सिंह यादव आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। पीएम श्री शासकीय विधालय के स्काउट दल के छात्रौ दारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल यादव द्वारा किया गया ।इस मौके पार्षदगण , वरिष्ठजन, , पत्रकारगण,नगर परिषद कर्मचारी, नगर के सभी विद्यालयों के शिक्षकगण , विद्यार्थी मौजूद रहे। बिना गॉड ऑफ़ ऑनर के फहराया गया तिरंगा पुलिसकर्मी देश की आन बान शान तिरंगे को सलामी देने नहीं पहुंचे। न ही प्रभातफेरी के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिलीं । प्रभात फेरी मे वाहन घुसते नजर आये पुलिस नाकामी वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता था नगर तलेन में पहली बार ऐसा हुआ की बिना गॉड ऑफ़ आनर के तिरंगा फहराया गया। पुलिसकर्मीयो की अनुपस्थिति में पीएम श्री शासकीय विधालय के स्काउट दल के छात्रौ दारा गॉड ऑफ़ आनर दिया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी के आने के इंतजार भी काफ़ी समय तक किया गया किया गया व कार्यक्रम के मंच से आने के अनाउंसमेंट भी किया गया। लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। वहीं नगर परिषद द्वारा पुलिस प्रशासन को गॉड ऑफ ऑनर के लिए आमंत्रण पत्र भी भेजा गया था शायद तलेन के पुलिस स्टॉप के पास आजादी पर्व से बड़ा कोई काम था जो गार्ड आफ आनर देने तक नहीं पहुचे.
बिना गॉड ऑफ ऑनर के फहराया गया तिरंगा , सलामी देने नहीं पहुंचा कोई पुलिस कर्मी