तलेन - नगर के वार्ड 1मिर्जापुर मे तीज उत्सव गांव की महिलाओ द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया यह उत्सव श्रावण मास की नवमी को ज्वारे बुवाई करके शुरू होता है जिसमे रोजाना महिलाओ द्वारा पूजन की जाती है भजन किये जाते है वही भादो मास की तृतीया तिथि से रोजाना तीज माता का गांव की सभी महिलाओ द्वारा पूजा अर्चना कर व विभिन्न प्रकार की मिठाई व श्री फल का भोग लगाया जाता है अपनी अपनी मनोकामनाये मांगी जाती है वही तीन दिन तक रोजाना ढ़ोल धमको के साथ पूरे गांव मे तीज माता का भ्रमण करवाया जाता है वही छठ के दिन महिलाओ द्वारा पूरे गांव का भ्रमण करवा कर ढ़ोल धमाको के साथ जलाशय मे इन ज्वारो को अर्पण किया जाता है यह तीज माता का आयोजन बाबूलाल यादव के निवास पर किया जाता है वही इस आयोजन मे गांव के धर्म प्रेमी महिलाओ द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिए जाता है.