तलेन.. रविवार को नगर में भुजरिया का पर्व जिसको कजलिया पर्व भी कहते हैं परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के गवली व कुम्हार मोहल्ले से भुजरिया पर्व का जुलूस डोल व डीजे के साथ प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ उगल नदी पर पहुंचा जुलूस में शामिल पुरुष युवा लोग लकड़ी के दंडो हाथ में लिए ढोल की थाप पर भुजरिया के लोकगीत गीत गाते झूमते नाचते बनोरी खेल रहे थे वहीं महिलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहने भुजरिया सिर पर रखकर कभी नीचे रखकर गीत गाते नृत्य करती चल रही थी भुजरिया का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उगल नदी पहुंचा जहां पर भुजरिया की विधिवत पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया उसके बाद भुजरिया हाथ में लिए बड़े लोगों को कानों में लगाकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए वहीं युवाओं एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामना देते दिखाई दिए । जुलूस में समाजसेवी जनप्रतिनिधि शामिल थे
नगर मे धूमधाम से मनाया भुजरिया काजलिया का पर्व