भोपाल/सतना.मध्य प्रदेश के सतना जिले में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिर गई। इसके चलते 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 13 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चलाते वक्त ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके चलते हादसा हो गया। कलेक्टर का 5-5 हजार रु. सहायता देने का एलान...- जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ के रहने वाले थे। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर मैहर स्थित शारदा देवी के दर्शन करने जा रहे थे। - तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। - हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला हॉस्पिटल भेजा, जहां लोगों का इलाज जारी है।- कलेक्टर नरेश पॉल ने मृतकों के परिजन को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन को घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के ऑर्डर दिए हैं। मृतकों के नाम मृतकों में सोनम सिंह(16), योगेंद्र सिंह(21), प्रद्युम्न सिंह(12), ननकी देव सिंह(65), सुलेखा सिंह(30), गणेश कोरी(38) और राम दुलारी सेंगर (65) शामिल है। सभी जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे।