तलेन - ( सतीश यादव )मध्यप्रदेश राज्य अंतर सीनीयर पुरुष कबड्डी चैंपियनशीप दिनांक 11फरवरी से 13 फरवरी तक सेज यूनिवर्सटी कैम्पस होशंगाबाद रोड भोपाल मे आयोजित की गयी। इसमें मध्य प्रदेश की 24 टीमो ने भाग लिया। जिसमें टीम आरसीसी भोपाल ने टीम इंदौर ए को हराकर चैंपियनशिप विजेता रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश टीम के लिये किया गया उसी मे तलेन समीप छोटे से गांँव मिर्जापुर के रहने वाले किसान पारिवार मे जन्मे बालकृष्ण यादव पिता दिनेश यादव ग्राम मिर्जापुर (तलेन) RCC भोपाल, चैंपियनशिप विजेता टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन हुआ। बालकृष्ण यादव अब मध्य प्रदेश टीम के साथ 20 फरवरी से उड़ीसा में आयोजित होने वाली 71वी राष्ट्रीय स्तर सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप मे मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर सभी परिवारजन, ईस्ट मित्रो व स्वजनों ने शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बालकृष्ण यादव का मध्यप्रदेश स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी टीम मे चयन, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदर्शन।