तलेन -( सतीश यादव ) राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ के अंतर्गत पार्वती बाँध परियोजना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। परियोजना से कुल 48000 हे० क्षेत्र मे सिंचाई प्रस्तावित हैं। जिसमे राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील में कुल 114 गांवो में 42511 हेक्टेयर क्षेत्र मे प्रेशराईजड पाईप प्रणाली से सिंचाई की जावेगी। लेकिन तलेन व आस पास के ग्रामीण छेत्र को पहले जिम्मेदार अधिकारियों ने मोहनपुरा परियोजना से भी छोड़ दिया था,और अब पार्वती परियोजना मे भी छोड़ दिया, ऐसे में तलेन एवं गांव में किसानों के साथ साथ युवाओं में भारी आक्रोश हैं,आपको बता दे की राजगढ़ जिले में नेता लोगो ने ढिडोरा पीट दिया हैं की अब कोई गांव किसी भी परियोजना से वंछित नही रहेगा सब गांवो में अब पाइप लाइन द्वारा पानी मिलेगा,और अब शासन ने सभी गांवों में कूप निर्माण पर पूर्णता प्रतिबंध भी लगा दिया हैं कोई अब कोई किसान कूप निर्माण भी नही कर करें क्योंकि सब गांवो में शुद्ध पीने को पानी और प्रत्येक किसानो को सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध होगा,लेकिन हकीकत यह की जिन अंधे अधिकारियों और नेता ने सर्वे करवाया हैं उन्होंने तलेन एवं आसापास के ग्रामीण छेत्र के की लिस्ट आने के दौरान आंखो पर पट्टी बांध ली थी, ऐसे में तलेन सहित छेत्रो में भारी आक्रोश हैं,अब तलेन के युवा लोग और किसान किसी भी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं,और आष्टा पचोर स्टेट हाइवे जाम करने की तैयारी में हैं,साथ ही जिन लोगो ने योजना का सर्वे करवाया हैं,उन्हे नोकरी से हटाने की भी मांग की जा रही हैं,तलेन सहित आसपास का ग्रामीण छेत्र गांव को पहले मोहनपुरा से छोड़ा था,अब,पार्वती परियोजना मे भी छोड़ दिया है वही सत्ता मे बैठे भाजपा के सांसद व विधायक को केवल तलेन वोटो के समय ही याद आता है मगर वही विकास की बात करें जिले मे तीन बड़े डेम होने के बावजूद आज तक तलेन जल संकट की समस्या रहती है लाखो रूपये का पानी हर वर्ष नगरपरिषद तलेन को खरीदना पढ़ता है वही नगर को गर्मियों पानी की समस्या का सामना करना पढ़ता है वही लोकल के नेताओ को तो केवल अपनी राजनीती चमकाने से फुर्सत नहीं. वही विकास के नाम पर तलेन सहित छेत्र की जनता अपने आप को ठगा से महसूस कर रही है.वही अगर राजस्थान व मध्यप्रदेश की महत्वकांक्षी परियोजना पार्वती चंबल योजना मे अगर नेवज नदी को लिंक कर दिया जाये तो शाजापुर व राजगढ़ व राजस्थान के झालावाड छेत्र की जनता को बहुत फायदा होगा. वही वर्षो से तलेन पचोर छेत्र की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है उससे निजात मिल जाएगी.