तलेन -  ( सतीश यादव )नगर मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती के अवसर एवं सुशासन दिवस के अवसर नगर परिषद द्वारा 60 दुकानों का भूमिपुजन किया गया जिसकी लागत एक करोड़ 56 लाख रूपये है वही भूमि पूजन कार्यक्रम के पूर्व नगर परिषद पार्षदो द्वारा मंचा सीन अतिथियों का स्वागत पुष्प माला व साफी से स्वागत किया गया तत पश्यात भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जन्म जयंती मनाई गयी वही इस मोके पर विधायक मोहन शर्मा द्वारा अटल जी जीवन पर प्रकाश डालते हुआ कहा की अटल जी देश के सम्मान की रक्षा की उन्होंने जो भी योजना बनायीं जिसमे गांव गरीब व किसानो के हित मे योजना बनायी उन्होंने कभी अपना नाम करने की कभी कोशिश नहीं की उन्होंने कहा की देश का सबसे बड़ा पद प्रधानमंत्री का होता है उन्होंने गांव गांव को प्रधानमंत्री सडक योजना से जोड़ने का काम किया वही किसानो के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की शुरवात की. वही इस मोके पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव कैलाश सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला जगदीश लववशी बद्रीलाल राजपूत चंदर सिंह यादव लक्ष्मीनारायण यादव भारत सिंह यादव सरपंच वीरेन्द सिंह भाटी मान सिंह यादव सहित सेकड़ो की संख्या भाजपा कार्यकर्त्ता पार्षद गण व नगर परिषद कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे