भोपाल - ( सतीश यादव )मध्य प्रदेश में अब नगरीय निकाय, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों को सीधे जनता चुनेगी। नगर पालिका एक्ट में संशोधन की तैयारी है। सीएम डॉ मोहन यादव का डायरेक्ट चुनाव पर फोकस हैं। सरकार 16 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में विधेयक ला सकती है।