बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता ) --बांग्लादेश में संत एवं हिंदू हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में आज (4 दिसंबर बुधवार) को जिला मुख्यालय पर रैली एवं धरना प्रदर्शन का विरोध दर्ज कराया जाएगा रैली एवं धरना प्रदर्शन के संयोजक दीपक शर्मा एवं सहसंयोजक एडवोकेट विजय यादव ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के साथ बहन बेटियों के साथ दुराचार किया जा रहा है वही मठ मंदिरों को भी तोड़ा जा रहा है इसके विरोध में दोपहर 1:00 बजे अयोध्या धाम फुटबॉल मैदान बड़वानी में हिंदू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन के स्वरूप धरना कार्यक्रम रहेगा जिसमें बड़वानी जिले के प्रत्येक खंड और गांव से संत समाज के साथ हिंदू समाज के महिला पुरुष एवं युवा वर्ग शामिल होंगे धरना प्रदर्शन में संत समाज एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा संबोधन किया जाएगा इसके पश्चात विरोध स्वरूप अयोध्या धाम फुटबॉल मैदान से रैली प्रारंभ होकर कारंजा चौक, एम जी रोड, कचहरी रोड, पुराना कलेक्ट्रेट, श्रीराम चौक कोर्ट चौराहे पहुंचकर ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। रेली एवं धरना प्रदर्शन को लेकर हिंदू समाज के विविध संगठनों द्वारा प्रत्येक गांव और खंड में बैठकें लेकर इस रैली में आने के लिए सभी से आवाहन कर रहे हैं यह जानकारी हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अखिलेश साहू ने दी है