तलेन( सतीश यादव )आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर महोदय के आदेश पालन में नगर परिषद द्वारा डोर टू डोर सर्वे घर-घर जाकर 70 वर्ष वाले वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जिसमें नगर परिषद अमले के द्वारा देर शाम तक वार्ड में जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंद सिंह मेचन द्वारा भी दल के साथ वार्डों में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिसमे जनप्रतिनिधि नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव एवं  समस्त पार्षदगण भी वार्ड में शासन की योजना का लाभ मिले इस प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपील कर रहे हैं।  वही इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगी एव आशा कार्यकर्ता भी सहयोग कर रही है । ऐसे में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की सक्रियता को देखकर जिला कलेक्टर महोदय ने भी कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रशंसा व्यक्त की है।