राजगढ भोपाल संभाग कमिश्‍नर श्री संजीव सिंह ने नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत माना में 70 प्‍लस के आयुष्‍मान कैम्‍प का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा भी साथ रहे। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बताया गया कि 70 प्‍लस के 149 आयुष्‍मान कार्ड बनाने हैं। जिसमें से 45 कार्ड बनाना शेष रहें हैं। इस दौरान उन्‍होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। कमिश्‍नर श्री सिंह ने सांका श्‍याम जी पहुचंकर मन्दिर दर्शन किए। साथ ही श्‍याम जी का अद्भुत नजारा देख प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने सांका श्‍याम जी के इतिहास के बारे में जाना। उन्‍होंने कहा कि परसिर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पर्यटकों को बड़ावा देने के लिए योजना बनाएगें। इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी, अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह, एसडीएम श्रीमती गीतांजलि शर्मा सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।