बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की हुई शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़वानी के श्रीराम चौक पर जमकर आतिशबाजी कर तथा जलेबी से एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर जश्न मनाया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम दोपहर 3 बजे बाद स्पष्ट हो जाने के बाद जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल बड़वानी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्रीराम चौक पर शाम 4 बजे जमकर आतिशबाजी करि तथा एक दूसरे को जलेबी खिलाकर जीत का जश्न मनाया। "कांग्रेस को बहुसंख्यक समाज के साथ रहना चाहिए":- कमलनयन इंगले इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कहा कि महाराष्ट्र के जो परिणाम आये है वो अभूतपूर्व है जो महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं एवं नेताओ की मेहनत का परिणाम है। आगे उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र का परिणाम दर्शाता है कि कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है और उसका जनाधार भी निरन्तर कम हो रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी को देश मे सकारात्मक राजनीति करना चाहिए और बहुसंख्यक समाज के साथ रहना चाहिए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मिथुन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, अम्रतलाल अग्रवाल, जगदीश मुकाती, राजेन्द्र भावसार, कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सोनी, ओम यादव, अजय कानूनगो, गोविंद पाटीदार, योगेश परमार, महिला मोर्चा जिला महामन्त्री मुनीरा सालिवाल, निकिता भामदरे के अलावा भाजपा वार्ड पार्षदगण, जिला पदाधिकारीगण व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर कार्यकर्त्ता ने जमकर आतिशबाजी की