बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता )-बड़वानी में जनजातीय गर्ल्स हॉस्टल की अधीक्षिका को हटाया। एनएसयूआई नेताओं के साथ 3 दिन से शिकायत कर रही थीं छात्राएं 4 घंटे तक जनजातीय कार्यालय के बहार बैठे रही । बड़वानी के कारंजा चौराहे पर स्थित शासकीय जनजातीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास की छात्राओं की शिकायत पर बुधवार दोपहर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त शक्ति सिंह चौहान ने हॉस्टल की अधीक्षिका चुन्नी सोलंकी को हटा दिया। साथ ही आशा परिहार को उनका प्रभार सौंपा है। गौरतलब है कि सोमवार को भी छात्राएं एनएसयूआई के नेतृत्व में शिकायत लेकर जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय गई थीं। उस समय सहायक आयुक्त ने दो दिन का समय मांगा था। दो दिन बीतने के बाद बुधवार को जब छात्राएं और एनएसयूआई कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो सहायक आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए अधीक्षिका चुन्नी सोलंकी को हटा दिया। इसके पहले छात्राओं ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें अधीक्षिका को हटाने की मांग की गई थी। 100 छात्राओं के लिए सिर्फ एक बाथरूम वो भी खंडहर हालत में है। NSUI छात्र नेता बादल गिरासे और एनएसयूआई जिला सचिव अंकित निंगवाल ने बताया कि छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका के गलत व्यवहार व विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा था। छात्राओं ने कहा कि अधीक्षिका छात्राओं को छात्रावास से निकालने की धमकी देती हैं। गलत तरीके से बात करती हैं। पंखे-लाइट सुधारने की मांग पर कहती हैं कि अपने खर्च से कराओ। जब विभाग से पैसा आ जाएगा तो मैं दे दूंगी। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में खेल सामग्री नहीं दी जाती। प्रसाधन के लिए 100 छात्राओं के लिए सिर्फ एक ही बाथरूम चालू है। इससे छात्राओं को समस्या आती है। समय पर स्कॉलरशिप भी नहीं मिलती है इसमें मिलने की भी शिकायत की। उनका कहना था कि नया एडमिशन लेने वाली छात्राओं के साथ-साथ पुरानी छात्राओं को भी प्रसाधन सामग्री के पैसे नहीं मिले हैं। छात्राओं ने 10% राशि नहीं मिलने को लेकर भी कहा कि हमें नहीं मिल रही हैं छात्राओं ने छात्राओं के मिलने वाले पैसों को लेकर जांच करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया सहायक आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जांच की जाएगी। इसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ता और छात्र सकाराम,गणेश कुशवाह, आकाश सेमले संजना चौहान,सक्सेना और सभी छात्राएं मौजूद रही ।