बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- संगठन पर्व, सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने जिला भाजपा की वर्चुअल बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिसमें सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अजय यादव, सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चो के अध्यक्ष एवं आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जिले में अभी तक लगभग 1 लाख 21 हजार सदस्य बने है जबकि लक्ष्य 2 लाख 40 हजार सदस्य बनाना है। आगे उन्होंने कहा कि 4 अक्टूम्बर शुक्रवार से आगामी 6 अक्टूम्बर रविवार तक जिले भर में सदस्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमे 1 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु जिले के सभी मण्डलों के प्रभारी नियुक्त किये गए है तथा सभी मोर्चो को दायित्व सौप कर सदस्यता अभियान को पंचायत स्तर पर उतारा जाएगा तथा तीन दिनों में पंचायत स्तर के प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाये जाएंगे एवं प्रत्येक बूथ पर 5 से 6 कार्यकर्ताओ की टीम मौजूद रहेगी जो घर-घर जाकर प्रत्येक समाज व वर्ग के लोगो से मिलकर भाजपा की रीति नीति व केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की मोहन यादव सरकार की उपलब्धियों को बताकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। वही सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अजय यादव ने सभी मोर्चा अध्यक्षो, मण्डल अध्यक्षो, जनप्रतिनिधियो व पदाधिकारियो से तीन दिवसीय विशेष अभियान में जुड़कर लक्ष्य को हासिल करने का आवाहन किया है। इस अवसर पर जिले से अनेक आपेक्षित कार्यकर्ता मोबाइल के माध्यम से जुड़े थे।