प्रधानमंत्री के सरकारी घर का पता बदल गया है। नया पता अब 7 लोक कल्याण मार्ग होगा। एनडीएमसी की बुधवार को हुई मीटिंग में इस पर सहमति बनी। हालांकि इससे पहले, नई दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने एनडीएमसी को लेटर लिखकर नया पता 7 एकात्म मार्ग करने का प्रपोजल दिया था। बता दें कि 1984 में यहां राजीव गांधी सबसे पहले रहने आए थे।
मोदी के घर का पता बदला: 27 साल से प्राइम मिनिस्टर का ऑफिशियल रेसिडेंस 7 RCR अब 7 लोक कल्याण मार्ग कहलाएगा