सरकार के फैसले पर जानिये बड़ी हस्तियों की क्या रही राय* *केंद्र सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले की सराहना करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों ने इसे भ्रष्टाचार और काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक की संज्ञा दी है। वीरेंद्र सहवाग ने एक के बाद एक इस बारे में कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि जब अमेरिका में वोट गिने जा रहे होंगे भारत में नोट गिने जा रहे होंगे। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान मूल के लेखक तारिक फतह ने पीएम के इस फैसले की तारीफ की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘भ्रष्टाचार और कालेधन पर श्री नरेंद्र मोदी जी की सर्जिकल स्ट्राइक। भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ दें। *सर्राफा उद्योग ने वर्तमान 500 और 1000 के* नोटों को चलन से हटाने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सोने की मांग बढेगी क्योंकि लोगों का कागज के नोट की जगह सोने पर भरोसा बढेगा। गीतांजलि जेम्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मेहुल चौकसी ने पीटीआई भाषा से कहा कि ह्य थोड़े समय के लिए इससे तबाही जरूर मचेगी और अर्थव्यवस्था में भी अस्थिरता आएगी पर कुल मिला कर यह देश के लिए अच्छा साबित होगा। वास्तव में जेवरात का बाजार और खिलेगा क्यों कि लोग नोट की जगह आभूषण पर भरोसा करेंगे। पीसी जूलर्स